---Advertisement---

Zucchini For Health : जुकीनी क्यों कहलाती है हार्ट फ्रेंडली सब्जी? जानिए इसके जबरदस्त फायदे

---Advertisement---

Zucchini For Health : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और व्यायाम की कमी से दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

खराब लाइफस्टाइल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हार्ट हेल्थ के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में डॉक्टर हमेशा हेल्दी डाइट अपनाने और हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं।

इन्हीं में से एक बेहद पौष्टिक सब्जी है जुकीनी (Zucchini), जो सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं मानी जाती। खीरे या तोरई जैसी दिखने वाली यह सब्जी फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है।

इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B6, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसी अहम पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखती है

जुकीनी में लगभग 80–90% तक पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों या अधिक थकान वाले दिनों में इसका सेवन शरीर को ताजगी और एनर्जी देता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

जुकीनी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार मानी जाती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन-A आंखों की दृष्टि को मजबूत रखते हैं।

वहीं ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स रेटिना की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

हड्डियों को बनाती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की कमजोरी आम समस्या बन जाती है। जुकीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और विटामिन-K हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और मांसपेशियों को भी स्वस्थ रखते हैं।

वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाली जुकीनी वेट लॉस के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

इसका फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कंट्रोल होती है।

दिल को रखती है स्वस्थ

हाई बीपी दिल की बीमारियों का बड़ा कारण है। जुकीनी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नैचुरल तरीके से कंट्रोल करता है।

यह रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करके दिल पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करती है

जुकीनी में मौजूद सॉल्यूबल फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को नियंत्रित करता है। नियमित सेवन से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment