---Advertisement---

हल्द्वानी में छात्र नेता ने साथियों संग किया नाबालिग से गैंगरेप, 6 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्र नेता समेत आईटीअई गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी, 13 नवंबर : हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद पूर्व छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार आरोपियों को महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और विपक्षी दल लगातार पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

बहला-फुसलाकर ले गए होटल, घर पहुंचकर बिगड़ी तबीयत

असल में, यह पूरी घटना 12 नवंबर की रात की है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, चार युवक उसे बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए थे। आरोप है कि वहां चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची।

परिजनों ने जब उसकी बिगड़ती हालत देखकर पूछताछ की, तो उसने अपने साथ हुई इस हैवानियत की आपबीती बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार के लोग बिना देरी किए सीधे मुखानी थाने पहुंचे और पुलिस को नामजद तहरीर दी। इस खौफनाक घटना के बाद हल्द्वानी शहर के उन होटलों पर भी स्थानीय प्रशासन की सख्त कार्रवाई का असर देखने को मिलेगा, जो बिना पहचान पत्र जांचे बेधड़क कमरे किराए पर दे रहे हैं।

‘आईटीआई गैंग’ के सदस्य हैं आरोपी, एक लड़ चुका है चुनाव

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और गैंगरेप जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी के रूप में हुई है। पूछताछ और जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी हल्द्वानी शहर में सक्रिय और चर्चित ‘आईटीआई (ITI) गैंग’ के सदस्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment