---Advertisement---

Haridwar News : रुड़की में झपटमारी आरोपी हथकड़ी समेत फरार, पुलिस टीमों में हड़कंप

---Advertisement---

Haridwar News : ट्रेन में झपटमारी के आरोप में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के होश उड़ा दिए। सोमवार देर रात माल बरामदगी के दौरान उसने एक कांस्टेबल को गंगनहर की ओर धक्का दे दिया और हथकड़ियां तोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाले उसके पीछे भागे, लेकिन आरोपी अंधेरे में गुम हो गया। अब पुलिस की कई टीमें उसे तलाश रही हैं। एएसआई ने लक्सर जीआरपी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। ये सनसनीखेज घटना 26 अक्टूबर की रात 11 बजे रुड़की के गंगनहर पुल के पास घटी।

जानकारी के मुताबिक, झपटमारी के एक केस में जीआरपी ने आरोपी अमजद उर्फ शहबाब को दबोच लिया था। वो ग्राम पाड़ली गुर्जर मिलाप नगर, रुड़की का रहने वाला है, हाल ही में कलियर शिफ्ट हो गया था। उसे रुड़की जीआरपी चौकी लाया गया। पूछताछ में अमजद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि चुराई गई नकदी और मोबाइल फोन गंगनहर पुल के पास छोटे मंदिर की सीढ़ियों पर छिपाए हैं।

फरार होने का ड्रामा: धक्का देकर कूद पड़ा अंधेरे में

रात करीब 11 बजे पुलिस वाले आरोपी को लेकर उसी जगह पहुंचे, जहां माल छिपा था। बरामदगी की प्रक्रिया चल ही रही थी कि अचानक अमजद ने कांस्टेबल आशीष कुमार को गंगनहर की तरफ धक्का मार दिया। हथकड़ियां लटकाए वो अंधेरे की आड़ में झाड़ियों की ओर भागा। इतनी तेजी से भागा कि पुलिस वाले कुछ समझ ही पाए, तब तक वो गायब।

पुलिस ने पहले आशीष को नहर से बाहर खींचा। फिर अमजद की तलाश शुरू की, लेकिन वो फिसल गया। हिरासत से फरार होने की ये वारदात सुनकर थाने में हड़कंप मच गया। अब पुलिस टीमें न सिर्फ उत्तराखंड में, बल्कि उत्तर प्रदेश के उसके संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment