Uttarakhand Rajat Jayanti : आज से लेकर 11 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। इसी सीरीज में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई बड़े ऐलान किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आने वाले एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। बेरोजगारी की दर में भी अच्छी कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ चुकी है।
तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्पेशल संबोधन होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर के जश्न में शामिल होंगे। पहले पीएम मोदी का 11 नवंबर को आने का प्लान था, जो अब बदल गया है।
11 दिन मनेगा रजत जयंती का जश्न
- 01 नवंबर: सीएम आवास में शाम को ईगास का आयोजन, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।
- 02 नवंबर: पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग और आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट।
- 03 नवंबर: विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।
- 04 नवंबर: विधानसभा विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 05 नवंबर: दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी और पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 06 नवंबर: हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 07 नवंबर: पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 08 नवंबर: तहसील मुख्यालय और जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 09 नवंबर: पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 10 नवंबर: देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से जुड़े हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
- 11 नवंबर: राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
विशेष सत्र: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण, 25 वर्षों की विकास यात्रा पर होगी चर्चा
राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के मौके पर विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं के रोडमैप पर डिटेल में चर्चा होगी। तीन नवंबर को सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। दो दिवसीय सत्र में राज्य निर्माण के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ प्रदेश की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर फोकस रहेगा।
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह: नौ नवंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी नौ नवंबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एफआरआई में भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। उधर, प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहे हैं। सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने बताया कि पीएम मोदी के नौ नवंबर के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है।









