---Advertisement---

UK Board 10th Result 2026: नैनीताल के अक्षत गोपाल ने किया प्रदेश टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी सूची

---Advertisement---

राम नगर/देहरादून, 25 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने शनिवार को हाई स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष की मेरिट सूची में नैनीताल जिले के रामनगर स्थित एम पी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

अक्षत ने 500 में से 491 अंक हासिल करते हुए 98.20 प्रतिशत का शानदार स्कोर बनाया। उनके परीक्षा परिणाम की खास बात यह रही कि उन्होंने गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में 100 में से 100 अंक अर्जित किए हैं।

टॉप 3 में उत्तरकाशी और बागेश्वर का दबदबा

बोर्ड द्वारा जारी टॉप 25 की सूची में राज्य के विभिन्न पर्वतीय जिलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेश की वरीयता सूची में दूसरे स्थान पर दो छात्रों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है। उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी (एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़) और नैनीताल की भूमिका (जी.बी. पंत जी.आई.सी. खैरना) दोनों ने ही 490 अंक (98.00%) प्राप्त किए हैं। वहीं, बागेश्वर के विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा के छात्र योगेश जोशी 489 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कड़ी रही प्रतिस्पर्धा, पांचवें स्थान पर 5 मेधावी

इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहा, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पांचवें स्थान पर पांच परीक्षार्थियों ने समान अंक प्राप्त किए हैं। हरिद्वार से लविश, देहरादून से आदित्य कुमार विश्वकर्मा, उत्तरकाशी से प्रांजल सिंह, नैनीताल से देवेश जोशी और ऊधम सिंह नगर से कंचन जोशी ने 96.80% अंकों के साथ टॉप 5 में अपनी जगह सुनिश्चित की। चौथे स्थान पर पौड़ी गढ़वाल के शशांक पुरोहित रहे, जिन्होंने 97.20% अंक प्राप्त किए।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं मेरिट लिस्ट 2026: टॉप 5 मेधावी

रैंकपरीक्षार्थी का नामविद्यालय/स्थानप्राप्तांक (प्रतिशत)
1अक्षत गोपालएम पी हिंदू आई सी, रामनगर (नैनीताल)491 (98.20%)
2ईशांत कोठारीएस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)490 (98.00%)
2भूमिकाजी.बी. पंत जी.आई.सी., खैरना (नैनीताल)490 (98.00%)
3योगेश जोशीविवेकानंद वी एम आई सी, बागेश्वर489 (97.80%)
4शशांक पुरोहितएस वी एम एच एस एस, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)486 (97.20%)

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए ‘बोर्ड एग्जाम’ सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अतिरिक्त, छात्र Digilocker ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजीलॉकर पर लॉगिन करने के बाद ‘Class 10’ सर्च कर अपना रोल नंबर और वर्ष भरकर छात्र अपनी वेरीफाइड मार्कशीट सुरक्षित कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment