---Advertisement---

श्रीनगर विधानसभा की बदहाल सड़कों पर कैबिनेट मंत्री का कड़ा रुख, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

---Advertisement---

देहरादून, 02 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों और ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अब तेज होगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान डॉ. रावत ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित सड़कें स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य जरिया हैं, इसलिए इनके निर्माण में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

इन प्रमुख मार्गों पर केंद्रित रहा फोकस

बैठक में विशेष रूप से उन गांवों के मार्गों की समीक्षा की गई जो लंबे समय से आपदा की मार झेल रहे हैं। इसमें घूरी गांव मोटर मार्ग, हरियालु कथड़ो गांव मार्ग, घिमिड़िया, किमवाड़ी और चौरा-चुनखेत गांव के संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा त्रिपाली गांव, बंगाली मसूरी तोक सड़क, ढोल-ढुंगा से बुरांसी, मिलाई गांव और आमधार बचेली सड़क जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की गई।

गुणवत्ता और मॉनिटरिंग पर जोर

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल कागजों पर काम न दिखाया जाए, बल्कि स्थलीय निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन हो, ताकि भविष्य में आने वाली आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सके।

बैठक में मौजूद PWD और PMGSY के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment