---Advertisement---

Dehradun News : खुडबुडा मंडी में हंगामा करना पड़ा भारी, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने सिखाया सबक

---Advertisement---

देहरादून, 02 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। राजधानी देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने खुडबुडा मंडी क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक देर रात सड़क पर आपस में भिड़ रहे थे और समझाने के बावजूद शांत होने को तैयार नहीं थे।

मौके पर पहुंची पुलिस से भी की बदतमीजी

जानकारी के अनुसार, 1 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि खुडबुडा मंडी के पास कुछ युवक आपस में शोर-शराबा और झगड़ा कर रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारने-मरने पर उतारू थे। सूचना मिलते ही खुडबुडा चौकी प्रभारी कुसुम पुरोहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, तो आरोपी और अधिक उग्र हो गए और सार्वजनिक स्थान पर ही गाली-गलौज करने लगे।

शांति भंग की धारा में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, स्थिति को बिगड़ता देख और सुरक्षा के मद्देनजर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आर्यन कुमार (18 वर्ष), अनुष साहनी (18 वर्ष) और सूरज (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इन तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।

एसएसपी के सख्त निर्देश

देहरादून एसएसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाएं। ‘ऑपरेशन प्रहार’ का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और सार्वजनिक स्थलों पर उत्पात मचाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर की शांति से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

नामपिता का नामनिवासी/पताउम्र
आयन कुमारभोलू शाहखुडबुडा (मूल निवासी: बलिया)18 वर्ष
अनुष साहनीसुंदर साहनीबिंदाल बस्ती, देहरादून18 वर्ष
सूरजउमेश पासवानमलीन बस्ती चुक्खुवाला, देहरादून19 वर्ष

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खुडबुडा उ0नि0 कुसुम पुरोहित, हे0कां0 महेंद्र सिंह और कां0 अरविंद कुमार शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment