---Advertisement---

पूर्व सीएम खंडूड़ी के सम्मान में कल बंद रहेंगे उत्तराखंड के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर

---Advertisement---

देहरादून, 19 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके सम्मान में उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और सभी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री की अंत्येष्टि 20 मई 2026 को पूरे पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराई जाएगी। अंतिम संस्कार के दिन यानी बुधवार को राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी दफ्तर बंद रहेंगे।

स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों में कल छुट्टी

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने भी अपनी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि बुधवार, 20 मई को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।

शिक्षा विभाग का यह नियम प्रदेश के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इसके साथ ही विभाग से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्यालयों में भी कल छुट्टी रहेगी।

21 मई तक टले सरकारी कार्यक्रम

उत्तराखंड शासन द्वारा सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र के मुताबिक, राजकीय शोक 19 मई से शुरू होकर 21 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। इन तीन दिनों में प्रदेश का कोई भी विभाग किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक या शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं कर सकेगा।

क्षेत्रस्थिति (20 मई 2026)शासन के निर्देश
सरकारी कार्यालयबंदअंत्येष्टि के दिन पूरा अवकाश रहेगा
स्कूल और कॉलेजबंदसरकारी, निजी और अशासकीय संस्थान बंद रहेंगे
राष्ट्रीय ध्वजआधा झुका रहेगा19 से 21 मई तक सभी जनपदों में तिरंगा झुका रहेगा
शासकीय कार्यक्रमस्थगितमनोरंजन से जुड़े सभी सरकारी आयोजन 21 मई तक बंद

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment