---Advertisement---

Haridwar viral video : चोरी के शक में युवक को रस्सियों से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

---Advertisement---

हरिद्वार, 4 जून (दून हॉराइज़न)। धर्मनगरी हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के संदेह में एक युवक को बंधक बनाकर पीटने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो (Haridwar viral video) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

मामले का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और कानून हाथ में लेने वाले दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ शांति और कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में विधिक कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पार्किंग में खड़े वाहन का शीशा तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का आरोप था। चोरी के शक में वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद ही सजा तय कर दी।

युवक के हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए गए और उस पर लाठियों से हमला किया गया। वायरल वीडियो में असहाय युवक की पिटाई होती दिख रही है, जबकि भीड़ तमाशबीन बनी नजर आई। किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आते ही नगर कोतवाली पुलिस एक्टिव हुई। नगर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत जांच शुरू की गई। घटना की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच के बाद मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पार्किंग संचालक पर भी गिरा गाज

इस मामले में पुलिस ने केवल मारपीट करने वालों पर ही शिकंजा नहीं कसा है, बल्कि पार्किंग संचालक के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि पार्किंग संचालक द्वारा अपने कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर अपराध का संदेह है, तो उसे तत्काल पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए। बंधक बनाकर मारपीट करना कानूनन अपराध है। हरिद्वार पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार निगरानी रख रही है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment