---Advertisement---

Dehradun Police Transfers : कालसी से लेकर त्यूणी तक… देहरादून पुलिस विभाग में 33 अधिकारियों के हुए तबादले

---Advertisement---

देहरादून, 8 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Dehradun Police Transfers : देहरादून जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जिले के 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती सूची जारी कर दी है।

पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए इन तबादलों को लागू किया गया है। नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी अधिकारियों को तत्काल अपने तैनाती स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया गया है।

तबादला सूची में थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। विवेचना इकाइयों और पुलिस लाइन में मौजूद कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस लाइन से निरीक्षक राकेश कठैत को प्रभारी एएचटीयू का काम दिया गया है। निरीक्षक प्रमोद उनियाल पुलिस लाइन से हटाकर वीवीआईपी सेल के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

कालसी थानाध्यक्ष पद पर तैनात निरीक्षक अरविंद कुमार की वहां से छुट्टी कर दी गई है। उन्हें सिटीजन सेल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आईडीपीएल ऋषिकेश के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक राठी कालसी के थानाध्यक्ष बन गए हैं। त्यूणी के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अश्विनी बलूनी को आराघर थाना डालनवाला का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

कोतवाली नगर में अपनी सेवाएं दे रहे उपनिरीक्षक कुलदीप शाह को त्यूणी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

उपनिरीक्षक नरेंद्र कोठियाल चौकी प्रभारी आराघर थाना डालनवाला से थाना राजपुर भेज दिए गए हैं। थाना नेहरू कॉलोनी से उपनिरीक्षक अमित कुमार को चौकी प्रभारी आईडीपीएल थाना ऋषिकेश भेजा गया है।

उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह थाना प्रेम नगर से विकास नगर थाने के डाक पत्थर चौकी प्रभारी बने हैं। विकास नगर के डाकपत्थर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप पवार को कालसी थाने के सहिया का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कालसी थाने में सहिया के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कठैत को उसी थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनाती दी गई है। थाना राजपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवेश रावत रायपुर थाने के मयूर विहार चौकी प्रभारी बन गए हैं।

उपनिरीक्षक संदीप कुमार थाना नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी चौकी के प्रभारी थे। उन्हें थाना कोतवाली नगर की धारा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

क्लेमेनटाउन थाने की आशारोड़ी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अमन चड्ढा को थाना कोतवाली नगर भेजा गया है। कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक रवि प्रसाद को आशारोड़ी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रानीपोखरी के वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन डंगवाल थाना नेहरू कॉलोनी की फवारा चौक चौकी के प्रभारी होंगे। थाना रानीपोखरी से उपनिरीक्षक बलदीप सिंह को वहीं पर वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

फवारा चौक के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित एसओजी नगर में अपनी सेवाएं देंगे। रायवाला के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर नेगी को थाना प्रेम नगर भेजा गया है।

रायपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी को ऋषिकेश का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। ऋषिकेश के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत अब रायपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक होंगे।

रायपुर थाने के मयूर विहार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय रावत को रायवाला का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। थाना ऋषिकेश से उपनिरीक्षक दिनेश राणा को मसूरी थाने भेजा गया है।

थाना डोईवाला के उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह रायवाला थाने की हरिपुर कला चौकी के प्रभारी होंगे। हरिपुर कला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कविंद्र राणा को थाना डोईवाला भेज दिया गया है।

महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत थाना पटेल नगर से थाना नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनी हैं। पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक शिखा को थाना पटेल नगर की जिम्मेदारी मिली है।

महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री को पुलिस लाइन से हटाकर थाना रायपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन से ही महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे को थाना नेहरू कॉलोनी में तैनाती दी गई है।

थाना पटेल नगर की महिला उपनिरीक्षक तनुज शर्मा को क्लेमेनटाउन थाने में भेजा गया है। थाना राजपुर से महिला उपनिरीक्षक ज्योति को थाना सहसपुर भेज दिया गया है।

सहसपुर थाने की महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट का तबादला थाना डोईवाला किया गया है। एसआईएस शाखा में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीप्ति को थाना वसंत विहार भेजा गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए यह सूची जारी की है। सभी 33 पुलिस अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थल पर बिना किसी देरी के कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment