22 July Ka Ank Rashifal : सावन का पहला सोमवार, इन मूलांकों को मिलेगा अप्रत्याशित धन लाभ

22 July Ka Ank Rashifal : मूलांक के अनुसार, आप अपने जीवन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 22 जुलाई का दिन…

मूलांक 1 वाले जातकों आज का आपका दिन शुभ माना जा रहा है। सावन का पहला दिन आपके लिए कई सारी खुशियां लेकर आएगा। फैमिली के साथ वक्त बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का आपका शुभ अंक तीन और शुभ रंग हरा रहेगा।

सावन का पहला दिन मूलांक दो वाले जातकों के लिए पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। करियर में अपने लॉन्ग टर्म गोल्स की तरफ कदम बढ़ाएं। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। साथी के साथ समय बिताएं। आज का आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग पीला रहेगा।

मूलांक 3 वाले लोगों के लिए सावन का पहला दिन थोड़ा हलचल भरा साबित हो सकता है। घर के कामों में अपने पार्टनर का हाथ बिताएं। ऑफिस का प्रेशर घर पर लेकर न आएं। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग नीला रहेगा।
मूलांक 4 वालों के लिए सावन का पहला सोमवार शानदार साबित हो सकता है। आज धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करने की सलाह दी जाती है। मां की सेहत का ख्याल रखें। आज का आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल रहेगा।

आज मूलांक 5 वालों के लिए सावन का पहला सोमवार कई सरप्राइज लेकर आ सकता है। करियर में अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दें। स्ट्रेस को कम करने और बॉडी को फिट रखने के लिए आज ही योग ट्राई करें। आज का आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।

मूलांक 6 वालों के लिए सावन का पहला सोमवार बेहतरीन साबित हो सकता है। सिंगल लोगों की अपने क्रश से मुलाकात हो सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा लेकिन खर्च बढ़ने के भी योग हैं। आज का आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग पीकॉक ग्रीन रहेगा।

सावन का पहला सोमवार मूलांक 7 वालों के लिए बदलावों से भरपूर रहने वाला है। चाहे मामला नौकरी का हो, सेहत का हो, प्रेम का हो, धन का हो, या परिवार का हो, आज जीवन में कई रोमांचक बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों को पॉजिटिविटी के साथ अपनाएं। आज का आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग सफेद रहेगा।

मूलांक 8 वालों के लिए सावन का पहला सोमवार थोड़ा बिजी-बिजी रहने वाला है। आपको वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस मेंटेन करने की कोशिश करनी चाहिए। बहुत ज्यादा प्रेशर आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। काम के साथ खुद के लिए भी समय निकालें। आज का आपका शुभ अंक दो और शुभ रंग गोल्डन रहेगा।

आज मूलांक 9 वालों के लिए सावन का पहला सोमवार बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। बिजनेस करने वालों को भारी मात्रा में मुनाफा हो सकता है। वहीं, कोई इंवेस्टमेंट अच्छा रिटर्न भी दे सकता है। सोच समझकर पैसों से जुड़े डिसीजन लें। आज का आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग सिल्वर रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.