72 साल बाद सावन में इन 4 राशियों पर होगी भगवान शिव की विशेष कृपा, जानिये कौन सी है वो राशियां

देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन की शुरुआत होने वाली है। इस बार का सावन बेहद ही खास है। दरअसल इस सावन में ग्रह-नक्षत्रों का कई अद्भुत संयोग बन रहा है, जो इस सावन को बेहद शुभ बना रहा है। वैदिक पंचाग के अनुसार सावन महीने में इस बार चार शुभ संयोग बन रहे है। करीब 72 साल बाद इस अद्भुत संयोग सावन में देखने को मिल रहा है।

इस बार सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके अलावा सावन महीने की शुरुआत सोमवार को होगी। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। सावन माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सावन माह में कुछ राशि वालों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहेगी। आइए जानते हैं सावन के महीने में किन राशियों पर रहेगी भगवान शंकर की कृपा-

मेष राशि

  • आत्मवश्विास में वृद्धि होगी।
  • माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
  • दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। 
  • किसी मत्रि के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि होगी। 
  • परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
  • शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • परिवार में शांति रहेगी। 
  • वाहन सुख में वृद्धि होगी।
  • परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
  • आत्मवश्विास में वृद्धि होगी।
  • माता का सहयोग मिलेगा।
  • राजनितिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि

  • संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।
  • माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।
  • कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
  • नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
  • नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा। 
  • वाहन सुख का विस्तार संभव है।

सिंह राशि

  • आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। 
  • कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
  • संतान सुख में वृद्धि होगी। 
  • क्रोध के अतिरेक से बचें।
  • उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।
  • नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
  • स्थान परिवर्तन भी संभव है।
  • मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • आत्मवश्विास से लबरेज रहेंगे।
  • माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.