सावन का अद्भुत योग: 72 साल बाद इन 4 राशियों को मिलेगा धन-धान्य का अथाह भंडार

धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में शिव-गौरी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन महीने की शुरुआत होगी और इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के इस साल सावन पर 2 बेहद दुर्लभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है।

इस वर्ष सावन महीने का आरंभ और समाप्ति सोमवार के दिन होगा। शिव पूजन के लिए सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। वहीं, करीब 72 साल बाद पूरे सावन में कुल 5 सोमवार के दिन पड़ेंगे। सावन के पहले सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण होगा।

इसके अलावा सावन में लक्ष्मी नारायण योग, शशि राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग,बुधादित्य योग, गजकेसरी योग समेत कुई शुभ संयोग का निर्माण होगा। इस शुभ संयोग से कुछ राशियों पर शिवजी की विशेष कृपा बरसेगी और धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं सावन माह में बनने वाले दुर्लभ संयोग से किन राशियों को होगा लाभ?

मेष राशि : सावन महीने में मेष राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होगी। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि : सावन में शिवजी की कृपा से सिंह राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। अध्यात्म में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु राशि : सावन महीने में धनु राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों की खटास दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

कुंभ राशि : सावन का पवित्र महीना कुंभ राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। इस दौरान आपके हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.