शनि का कहर! इन 5 राशियों को 15 नवंबर तक झेलनी पड़ेगी परेशानियां, जानें अपना राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि इस राशि में मार्च 2025 तक रहेंगे। जानें शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से किन राशियों को होगी परेशानी-

मेष राशि : शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही करियर में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह अवधि थोड़ी मुश्किल रहने वाली है। आर्थिक बजट बनाकर चलें, वरना कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की वक्री स्थिति नकारात्मक परिणाम ला सकती है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से आप परेशान रह सकते हैं। जिम्मेदारियां आपको बिजी रख सकती हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति सामान्य रहने वाली है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए वक्री शनि अशुभ परिणाम ला सकते हैं। शनि वक्री अवस्था में कन्या राशि वालों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कष्ट पहुंचा सकते हैं। इस अवधि में आप कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान सतर्क रहें। आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। नौकरी पेशा में आपको मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।

कर्क राशि : वक्री शनि कर्क राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे। यह समय आपके लिए आर्थिक व पारिवारिक रूप से परेशानी भरा रह सकता है। इस दौरान यात्रा से बचें, वरना आर्थिक हानि के संकेत हैं।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए शनि की वक्री अवस्था लाभकारी नहीं रहने वाली है। आप कार्यस्थल पर काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। शनि के वक्री होने से आपको आर्थिक मोर्चे पर लाभ व हानि दोनों ही हो सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.