धनु राशि समेत इन 4 राशियों के लिए खुशखबरी! गुरु की वक्री चाल से 119 दिनों तक मिलेगा अपार धन और सफलता

इस साल 1 मई 2024 से देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे और अगले 13 मई 2024 को अपनी राशि बदलेंगे। गुरु को सुख,सौभाग्य, धर्म,कर्म, संतान, विवाह, धन, ऐश्वर्य और दान-पुण्य का कारक माना गया है। हालांकि, अक्टूबर महीने में गुरु ग्रह वृषभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

दृक पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर गुरु वृषभ राशि में उलटी चाल चलेंगे और 4 फरवरी 2024 लगभग 119 दिनों तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। गुरु के वक्री होने से साल 2025 तक कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं वक्री गुरु किन राशियों की चमकाएंगे किस्मत…

मिथुन राशि : गुरु की उलटी चाल से मिथुन राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में नए अनुभव मिलेंगे। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि : गुरु के वक्री होने से कन्या राशि वालों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकती है। विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में अपार सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि : गुरु के उलटी चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा। करियर की बाधाएं दूर होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.