राशिफल : 2 सितंबर से बदलेगी इन 3 राशियों की जिंदगी, शुक्र देव करेंगे धनवर्षा

शुक्र गोचर का प्रभाव मानव जीवन के साथ देश-दुनिया पर पड़ता है। शुक्र राशि परिवर्तन के साथ ही समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शुक्र इस समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और 2 सितंबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। शुक्र के हस्त नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और इन राशियों की धन-संपदा में वृद्धि होगी।

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 सितंबर को सुबह 05 बजकर 20 मिनट पर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 13 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे। हस्त नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 13वां नक्षत्र है। 13 सितंबर को सुबह 03 बजे शुक्र चित्रा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे।

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ 

सिंह राशि : शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपके इनकम के नए सोर्स बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा और आप संचय करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह अवधि मुनाफे वाली रहने वाली है। इस अवधि में किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किसी बड़ी समस्या या परेशानी में विजय मिल सकती है। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में अच्छे प्रदर्शन से सीनियर्स की तारीफ मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ फलदायी रहेगी। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्र कृपा से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.