20 अक्टूबर को मंगल का कर्क राशि में नीच गोचर, जानें किन 4 राशियों के लिए यह समय होगा अत्यंत लाभकारी

मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। मंगल ऊर्जा, साहस व पराक्रम आदि के कारक माने गए हैं। यह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल को कर्क राशि में नीच और मकर राशि में उच्च का माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल 20 अक्टूबर 2024, रविवार को मिथुन राशि से निकलकर अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।

मंगल का कर्क गोचर दोपहर 02 बजकर 46 मिनट पर होगा। मंगल कर्क राशि में 21 जनवरी 2025 तक विद्यमान रहेंगे। मंगल के कर्क गोचर से कुछ राशियों को सामान्य परिणाम मिलेंगे, जबकि कुछ राशियों को लाभ होगा। जानें मंगल का कर्क गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

मंगल ग्रह के गोचर से मिथुन, कर्क व तुला राशि वालों को शुभ व लाभकारी परिणाम मिलेंगे। जानें इनके बारे में

1. मिथुन राशि : मंगल का कर्क गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। आपके पास धन का अभाव नहीं होगा। परिवार के सदस्यों का साथ मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे। धार्मिक कार्यों के लिए दान करने के संकेत हैं।

2. कर्क राशि : इस दिन कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से धन लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। धन लक्ष्मी योग के प्रभाव से आपको आर्थिक लाभ होगा। नए स्रोत से धन लाभ होगा, पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

3. तुला राशि : तुला राशि के लिए मंगल का कर्क गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। कुटुंबों में वृद्धि होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.