अंक ज्योतिष: 09 -15 सितंबर का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? जानिये सप्ताह का विस्तृत राशिफल

मूलांक 1 वालों के लिए ये सप्ताह नॉर्मल रहेगा। आपको खुद के लिए टाइम निकालना चाहिए और अपनी हॉबी को भी समय देना चाहिए। आपको स्ट्रेस से बचना चाहिए और डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

इस वीक आपके दिन शुभ माने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहनेवाला है। दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। लेकिन आपको अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेना चाहिए। स्ट्रेस फ्री रहेंगे।

खुद कीफिटनेस को मेन्टेनरखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहतर रहेगा। वहीं, खर्च पर पकड़ बनानी जरूरी है। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3 वालों के जीवन में इस सप्ताह थोड़ी हलचल बनी रहेगी। दिन थोड़ा बिजी और हेक्टिक फील हो सकता है। स्ट्रेस से बचने के लिए आपको डांस, म्यूजिक सुनने याकिताबे पढ़ने जैसी एक्टिविटीज को रूटीन में शामिल करना चाहिए। क्रोध से बचें और जरूरत पड़ने पर दोस्तों की सलाह लें।

जोखिम भरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह अपने गुस्से को काबू में रखना चाहिए। करियर लाइफ में थोड़े-बहुत उतार चढ़ाव हो सकते हैं। इसलिए अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। कुछ देर ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना या ताजी हवा में वॉक करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

इससे आप स्ट्रेस फ्री और तरोताजा महसूस करेंगे। कोशिश करें कुछ वक्त आप अपने लवर के साथ भी गुजारें। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 5 वालों के लिए ये सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। आप प्रोडक्टिव तो रहेंगे लेकिन ध्यान रखें की काम टाइम लिमिट रहते ही काम पूरा हो जाए। आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। ध्यान रखें की लगातार काम न करते रहें और बीच-बीच में ब्रेक भी लें।

लाइफ पार्टनर के साथ सभी गलतफहमियों को क्लियर करने से आप अपने प्रेम संबंध को मजबूत बना सकते हैं। आपके दिन उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य शुरू न करें।

मूलांक 6 वालों की इस सप्ताह फाइनेंशियल सिचूऐशन बहुत अच्छी नहीं मानी जा रहीहै। इसलिए खर्च करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी डाइट लें। फैमिली के साथ टाइम स्पेन्ड करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वीक खत्म होते-होते चीजें वापस पटरी पर आ जाएंगी।

इसलिए ज्यादा परेशान न हों। खुद पर भरोसा रखें। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मूलांक 7 वालों के लिए ये सप्ताह लकी साबित हो सकता है। वहीं, ध्यान रखें कहीं आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार न बन जाएं। अपनी सेहत परध्यान दें और अधिक जंक फूड का सेवन करने से भी बचें। आप अपने जीवनसाथी के साथ चैन के कुछ पल भी बिताएंगे।

वहीं, किसी पुरानेइन्वेस्टमेंट से धन लाभ होने की भी संभावना है। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 8 वालों को इस सप्ताह खुद की देखभाल पर फोकस करना चाहिए। वीक आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। फाइनेंशियल लेन-देन करते समय आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, लव के मामले में आपको पार्टनर से सरप्राइज भी मिल सकता है और आप दोनों साथ में अच्छा व्यक्त भी गुजारेंगे।

आपका सप्ताह खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। एकाग्रता से कार्य करें।

मूलांक 9 वाले सप्ताह भर पॉजिटिव फील करेंगे। अनमैरिड लोगों की मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है, जिनकी पर्सनलिटी आपको पसंद आएगी। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें और डिहाइड्रेट होने से बचें। स्किन केयर करने से भी मन को शांति और खुशी मिलती है।

समय निकालकर कहीं घूमने जाएं और अपने पेरेंट्स के साथ कुछ वक्त बिताएं। खर्च की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.