14 अक्टूबर का अंक ज्योतिष: 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए क्या कहते हैं सितारे?

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा।

उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा…

1-मूलांक: मूलांक एक वाले जातकों आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। लव के मामले में साथी के साथ अनबन करने से बचें। खुद की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा। आज का आपका शुभ अंक 7 व शुभ रंग भूरा रहेगा।

2-मूलांक: मूलांक दो वाले जातकों आज के दिन आपको सभी टास्क समय पर पूरे कर लेने चाहिए। इससे आप बॉस की नाराजगी से बच सकते हैं। पैसों के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है। आज का आपका शुभ अंक 9 व शुभ रंग ऑरेंज रहने वाला है। खुद को हाइड्रेटेड रखें।

3-मूलांक: आज का मूलांक तीन वाले जातकों का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। सिंगल लोगों को अपने ऑफिस या क्लास में कोई नया क्रश मिल सकता है। धन को समझदारी के साथ मैनेज करें। आज का आपका शुभ अंक चार व शुभ रंग लाल रहेगा।

4-मूलांक: आज मूलांक चार वाले जातकों का दिन थोड़ा सा बिजी रहने वाला है। स्टूडेंट्स किसी असाइनमेंट या प्रोजेक्ट के चक्कर में खुद के लिए वक्त निकालने में प्रॉब्लम का सामना करेंगे। लव लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का आपका शुभ अंक आठ व शुभ रंग पीला रहेगा।

5-मूलांक: आज का मूलांक पांच वाले जातकों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कुछ जातक आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। करियर में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें। रोज एक्सरसाइज करें। आज का आपका शुभ अंक एक व शुभ रंग नीला रहेगा।

6-मूलांक: आज मूलांक 6 वाले जातकों का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वाले जातक अपनी बीच की दूरियां कम करने में सक्षम रहेंगे। डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। आपका शुभ अंक तीन व शुभ रंग क्रीम रहेगा।

7-मूलांक: आज का मूलांक सात वाले जातकों का दिन नॉर्मल रहने वाला है। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकतीं है। सेहत पर निगरानी रखें। परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। रोजाना योग करें। आज का आपका शुभ अंक दो और शुभ रंग गुलाबी रहने वाला है।

8-मूलांक: आज मूलांक आठ वाले जातकों का दिन शुभ माना जा रहा है। पुराने रिश्तों को लेकर पुरानी यादें ताजा होने की उम्मीद है। आज आप काफी कॉन्फिडेंट महसूस कर सकते हैं। एनर्जी बनाए रखने के लिए हरी सब्जियां खाएं। आज का आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद रहने वाला है।

9-मूलांक: आज का दिन मूलांक 9 वाले जातकों के लिए मौज-मस्ती से भरपूर रहने वाला है। काम के चक्कर में बहुत ज्यादा तनाव न लें। ड्राइव करते समय सावधानी बरतें। महिलाओं को संपत्ति मिलने की संभावना है। आज का आपका शुभ अंक पांच और शुभ रंग आसमानी नीला रहने वाला है।

[numerology, numerology predictions, numerology rashifal, horoscope tomorrow, today numerology horoscope, numerology 14 October 2024, Horoscope Numerology 14 October 2024 Know your future by date of birth ank rashifal, अंकराशि, अंकराशि कल के लिए, कल का अंक राशिफल, अंक राशिफल, अंकराशि 14 अक्टूबर 2024, अंकराशि राशिफल 14 अक्टूबर]

Leave A Reply

Your email address will not be published.