15 July Ka Ank Rashifal : 15 जुलाई को इन मूलांक वालों पर होगी धन वर्षा, चमकेगा किस्मत का सितारा

मूलांक के अनुसार, आप अपने जीवन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 15 जुलाई का दिन…

मूलांक 1 वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। काम के प्रेशर के चलते आपको खुद के लिए समय निकालने में काफी दिक्कत आ सकती है। घर का माहौल भी काफी नकारात्मक सा फील होगा। आज का आपका शुभ अंक 9 रहेगा और आपका शुभ रंग पीला रहने वाला है।

आज का मूलांक 2 वालों का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। करियर में डेडलाइन के तहत सभी कार्यों को कंप्लीट कर लें। अपने लॉन्ग टर्म गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं। स्वास्थ्य पर निगरानी रखें। आज का आपका शुभ रंग काला रहेगा और शुभ अंक 10 रहेगा।

मूलांक 3 वालों का आज का दिन बदलाव से भरपूर रहने वाला है। लाइफ में चेंज आना काफी जरूरी है। कुछ लोगों को पैसों के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ लोगों को पार्टनरशिप में नुकसान भी हो सकता है। आज का आपका शुभ रंग ऑरेंज रहेगा और शुभ अंक 7 रहेगा।
मूलांक 4 वाले लोग आज एक रोमांटिक दिन बिताने के लिए तैयार हो जाएं। कार्यक्षेत्र पर आपको नई जिम्मेदारियों का भार मिल सकता है। आज आपको डिप्लोमेटिक रहने की सलाह दी जाती है। आज का आपका शुभ रंग गुलाबी रहेगा और आपका शुभ अंक दो रहने वाला है।

आज मूलांक 5 वाले लोग सरप्राइज भरे दिन के लिए तैयार हो जाएं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वाले लोगों को फैमिली से हस्तक्षेप झेलना पड़ सकता है। करियर के मामले में आपका दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। आज का आपका शुभ रंग नीला रहेगा और शुभ अंक 13 रहने वाला है।

मूलांक 6 वाले जातकों को आज का दिन काफी बिजी-बिजी फील हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। काम को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने की सलाह दी जाती है। आज का आपका शुभ रंग पर्पल रहेगा और शुभ अंक 11 रहेगा।

आज के दिन मूलांक 7 वाले जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। धन का आगमन होगा लेकिन आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। लाइफ में बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आज का आपका शुभ अंक 14 रहेगा और शुभ रंग गोल्डन रहने वाला है।

मूलांक 8 वाले कुछ लोगों का दिन आज वरदान समान साबित हो सकता है। आज आपको काम के सिलसिले में जरूरी मीटिंग्स अटैंड करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में बेहद सोच समझ कर डिसीजन लें। अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। आज का आपका शुभ अंक 15 रहेगा और शुभ रंग डार्क ग्रीन रहने वाला है।

आज का मूलांक 9 वालों का दिन थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। कुछ लोगों को आज एक्सपेक्टेशन के मुकाबले इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न नहीं मिल सकेगा। आज बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। रिस्की इन्वेस्टमेंट से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। आज का आपका शुभ रंग लाल रहेगा और शुभ अंक 6 रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.