16 July Ka Ank Rashifal : इन जन्मतिथियों वाले जातकों के लिए आज का दिन है बेहद शुभ, धन लाभ के बन रहे प्रबल योग

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 16 जुलाई का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों की किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। आपको अच्छी कमाई से आर्थिक मोर्चे पर मजबूती मिलने की संभावना है। आपको पिछला भुगतान भी जल्द ही मिलने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर कुछ लोगों के लिए अच्छी खबर इंतजार कर रही है। कुछ लोगों को विदेश में जाने का मौका मिल सकता है।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वाले तनाव मुक्त रहेंगे। आपकी अच्छी कमाई शुरू होने से वित्तीय लाभ का संकेत मिल रहा है। आप जो भी कर रहे हैं उसमें परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों को आज निवेश का पूरा रिटर्न मिल सकता है। आप कार्यस्थल पर दूसरों के अपेक्षा अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आप परिवार के साथ बिताने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को अपनी आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। निवेश की प्लानिंग करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। निवेश योजना से आपके धन में कई गुना वृद्धि होने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए संपत्ति की खरीद या विकास का योग बन रहा है।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार सहयोगी दिखाई दे रहा है। आप किसी अच्छी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी तारीफ हो सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वालों को पैसे की कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि आप अच्छा कमाएंगे। कार्यालय की राजनीति में शामिल न होना ही बेहतर है। आज किसी भी तरह की ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

मूलांक 7 : आज आपका बैंक बैलेंस अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी तरह की फिजूल खर्ची से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन रहे हैं। करियर के मोर्चे पर भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वाले अपने कार्यों में सफल रहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों के लिए नए घर या नए शहर में शिफ्ट होने की संभावना है। आज आपको ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक तौर पर आप अपनी कमाई बढ़ाने की दिशा में काम कर पाएंगे। संपत्ति का कोई मसला आप अच्छे से सुलझा पाएंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आने वाली बाधाएं दूर होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.