4 July Ka Ank Rashifal : इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी कामयाबी!

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 4 जुलाई का दिन…

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप तेज गति से आगे बढ़ते रहेंगे। पेशेवर लोग सफलता पाएंगे। नौकरी करने वाले लोग अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे। निजी मामलों में सकारात्मक प्रदर्शन रहेगा। आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके कार्यों में तेजी आएगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आज आप जिम्मेदार और अनुभवी लोगों से जुड़े रहेंगे। करियर और बिजनेस सामान्य रहेगा।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। सभी मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने करीबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों और लक्ष्यों पर फोकस बढ़ेगा।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को अपने निजी मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। निजी मामलों में दबाव में आने से बचें। व्यावसायिक गतिविधियां मिली-जुली रहेंगी। अति उत्साह में न रहें। आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। करियर और बिजनेस में धैर्य रखें।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों के घर में खुशियां आने वाली हैं। प्रियजनों का सहयोग व सहयोग आपको उत्साहित रखेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। दूसरों की अनदेखी करने से बचें। आज आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा बिताएंगे।

मूलांक 6 : मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन शुभता लाया है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप प्रभावशाली रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा बरकरार रहेगी। आप साथियों को प्रभावित करेंगे। मित्र आपका सहयोग करेंगे। मनोवांछित परिणाम संभव है।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको पेशेवर अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। अपनों के सहयोग से आप प्रसन्न रहेंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। रिश्ते अनुकूल रहेंगे और व्यक्तित्व में मजबूती आएगी।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में शुभता बनी रहेगी। घर में हर्ष और उल्लास रहेगा। मित्र आपका सहयोग करेंगे। रिश्तों का लाभ उठाएं। परिवार का सहयोग रहेगा। कार्यस्थल पर अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देगा। भाग्य के कारण सभी मामले लाभकारी रहेंगे। निजी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएं। मित्र सहयोगी रहेंगे। आज आपको समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.