हस्तरेखा शास्त्र: धनवान बनने का रास्ता दिखाती हैं हथेली की ये रेखाएं

हथेली में एक करोड़पति रेखा होती है, जिसे लेकर कहा जाता है कि यह दिन व्यक्ति के हाथ में होती है उसे धनवान बनाती है। जानें करोड़पति योग के बारे में-

करोड़पति योग क्या होता है: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, करोड़पति योग हथेली के मध्य भाग में होता है। कहा जाता है कि यह योग जिस व्यक्ति की हथेली में होता है उसे खूब धन-दौलत मिलती है। हस्त रेखा शास्त्र कहता है कि हथेली में कछुए का निशान बहुत ही भाग्यशाली माना गया है।

ऐसे लोग बहुत ही धनवान होते हैं। आय में वृद्धि होती है। अगर हथेली में स्वास्तिक का निशान होता है तो जातक सुख-समृद्धि भरी जिंदगी जीते हैं। ऐसे लोग बहुत ही सौभाग्यशाली माने गए हैं।

राजलक्ष्मी योग: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में करोड़पति योग होता है वे जातक अपने करियर में खूब सफलता हासिल करते हैं। हथेली में करोड़पति योग की तरह राजलक्ष्मी योग भी बहुत शुभ माना गया है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, शुक्र, बुध, चंद्र पर्वत व गुरु उठे हुए होते हैं तो हथेली में राजलक्ष्मी योग बनता है।

कहते हैं कि ऐसे जातक किस्मत के धनी होते हैं। ये सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताते हैं। इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है।

ऐसे लोग बनते हैं करोड़पति- हथेली में बुध पर्वत और मस्तिष्क रेखा पर सफेद तिल होता है, वह बहुत भाग्यशाली माने गए हैं। हस्त रेखा के अनुसार, अगर भाग्य रेखा स्पष्ट या सीधी होती है तब भी जातक के लिए करोड़पति योग बनता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.