Sawan Shivratri : शिव और शनि का संयुक्त आशीर्वाद, इन 5 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

शनिदेव को भगवान शिव का परम शिष्य माना गया है। सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव व शनिदेव की कुछ राशियों पर असीम कृपा रहने वाली है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शिवजी व शनि कृपा से इन राशि के जातकों को सुख-समृद्धि व प्रसिद्धि हासिल हो सकती है। जानें सावन शिवरात्रि का दिन किन राशियों के लिए लकी-

मेष राशि : सावन शिवरात्रि पर मेष राशि वालों पर शनि और महादेव की कृपा बनी रहेगी। भगवान शिव की भक्ति और पूजा जीवन में सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शनि देव मेष राशि के जातकों पर भाग्य की वर्षा करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। व्यवसायी व्यक्ति अपने कामकाज का विस्तार करने में सक्षम होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

वृश्चिक राशि : सावन शिवरात्रि का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा और उन पर भगवान शनिदेव की कृपा रहेगी। आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने करियर लक्ष्य को आगे बढ़ाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। शनिदेव की कृपा से आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपके परिवार में प्रेम और सुख बढ़ेगा।

धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि का दिन बहुत लाभकारी साबित होगा। भगवान शिव और शनिदेव की कृपा से आपको आर्थिक लाभ होगा। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा और शनिदेव की कृपा से जातकों को हर कदम पर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके सभी निर्णय बिल्कुल सही साबित होंगे और उनके जीवन में बड़ी सफलता मिलेगी।

मकर राशि : सावन शिवरात्रि का दिन मकर राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह अब आपको वापस मिल सकता है। धन को बढ़ाने के लिए नए निवेश करने पर विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि : सावन शिवरात्रि पर शनिदेव व भगवान शिव कुंभ राशि वालों को अच्छे परिणाम दिलाएंगे। आप लोगों को भारी वित्तीय लाभ हो सकता है और इसके कारण आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाता है। पैसों का प्रवाह सही होने से आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.