16 जुलाई को होगा सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इनको करना होगा संघर्ष

इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। सूर्य के  राशि में प्रवेश करके ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन राशि : किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र का आना हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु मन परेशान रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। कठिनाइयां भी आ सकती हैं।

सिंह राशि : आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि : आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि : मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

वृश्चिक राशि : मन अशांत हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि : मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि : मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं।
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.