बुध गोचर : 22 अगस्त से ये 4 राशियां बनेंगी मालामाल, खुशियों की लग जाएगी झड़ी

22 अगस्त को बुध कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं और 28 अगस्त को बुध कर्क राशि में ही सीधी चाल शुरू करेंगे। इस समय बुध वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं और उलटी चाल में ही कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वक्री बुध का कर्क राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है।

आप भी बन सकते हैं करोड़पति! बस आपकी हथेली में होना चाहिए यह निशान

बुध गोचर से इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी-पेशा में तरक्की मिल सकती है। जानें बुध गोचर के बाद बदली चाल किन राशियों के लिए शुभ-

1. वृषभ राशि- वक्री बुध का कर्क गोचर वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं। इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। परिवार के लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

2. कन्या राशि- वक्री बुध का कर्क राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छी तरक्की मिल सकती है। आज ऑफिस में अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवधि में आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए वक्री बुध का कर्क गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक रूप से संपन्न होंगे और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

2032 तक इन 3 राशियों बदलेगी किस्मत, मेष राशि के लिए आएंगी चुनौतियां

4. धनु राशि- वक्री बुध का गोचर धनु राशि वालों के लिए पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आ रहा है। इस अवधि में आपको अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। घरेलु सुखों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.