---Advertisement---

उत्तराखंड में 36 नायब तहसीलदारों की नियुक्ति, धामी बोले- बिना सिफारिश जनता के काम करें

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 13 बेटियां शामिल हैं। अधिकारियों को निष्पक्षता और जनसेवा के निर्देश दिए।

देहरादून, 25 नवंबर : उत्तराखंड में राजस्व प्रशासन को 36 नए नायब तहसीलदार मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बधाई देने के साथ साफ कहा कि सरकारी सेवा में आने के बाद उनकी प्राथमिकता आम लोगों की समस्याओं का समय पर और निष्पक्ष समाधान होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ माता-पिता और गुरुजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। बेटियों की इस उपलब्धि को उन्होंने सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की दूसरी युवतियों के लिए प्रेरणा बताया।

धामी ने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा, ‘नियुक्ति पत्र के साथ ही आप सभी को जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिली है। आपके कार्यों से आमजन को समय पर राहत मिले, यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।’

जमीन से जुड़े मामलों में समय पर फैसले लेने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदारों को राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि उनके काम का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। ऐसे में नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का निस्तारण पूरी सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को किसानों की परिस्थितियों को समझकर फैसले लेने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक किसान के लिए उसकी जमीन केवल संपत्ति नहीं होती, बल्कि परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार भी होती है। इसलिए जमीन से जुड़े किसी मामले का निस्तारण करते समय उससे प्रभावित परिवार की परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है।

धामी ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या धैर्यपूर्वक सुनी जानी चाहिए। लोगों को जरूरी दस्तावेजों और निर्धारित प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिले, ताकि उन्हें एक ही काम के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

पहाड़ के बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए दूरस्थ पर्वतीय गांवों से तहसीलों तक पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने खास तौर पर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को होने वाली परेशानियों का जिक्र किया।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment