---Advertisement---

उत्तरकाशी के खराड़ी में भालू ने महिला को किया गंभीर घायल, जिला प्रशासन ने हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स

उत्तरकाशी के खराड़ी में घास काटने गई 52 वर्षीय शकुंतला देवी पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। गश्त बढ़ी।

उत्तरकाशी, 21 नवंबर : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भालू के हमलों का सिलसिला ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। शनिवार को भटवाड़ी तहसील के खराड़ी क्षेत्र में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजना पड़ा।

घायल महिला की पहचान शकुंतला देवी (52) पत्नी राजबीर सिंह मखलोगा, निवासी उत्तरों गांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह खराड़ी के नामे तोक में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

गंभीर हालत देखकर प्रशासन ने कराई हेली एंबुलेंस की व्यवस्था

जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उच्च चिकित्सा सुविधा की जरूरत थी। ऐसे में परिजनों ने जिला प्रशासन से हेली एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

महिला की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। प्रशासन ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

इसके बाद शनिवार शाम करीब 4:15 बजे जोशियाड़ा हेलीपैड से घायल महिला को एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। हेली एंबुलेंस की व्यवस्था होने से गंभीर रूप से घायल महिला को उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने में मदद मिली।

नवंबर में पहले भी सामने आए भालू के हमले के मामले

उत्तरकाशी जिले में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब नवंबर में अलग-अलग क्षेत्रों से भालू के हमलों की खबरें सामने आ चुकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment