---Advertisement---

BJP Protest in Uttarakhand : देहरादून में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस से मांगा दलित उत्थान का हिसाब

---Advertisement---

दून हॉराइज़न, देहरादून (07 सितंबर): कांग्रेस के कथित शुद्धिकरण अभियान के दावों के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP SC Morcha) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में एक साथ मोर्चा खोल दिया।

यह भी पढ़ें : डोईवाला में गनपॉइंट पर लूटी थी स्कूटी, देहरादून पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को दबोचा

राजधानी देहरादून के ऐतिहासिक गांधी पार्क में आयोजित मुख्य धरने में सत्ता पक्ष के दो कैबिनेट मंत्रियों, स्थानीय विधायक और नवनिर्वाचित मेयर की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि भाजपा इस मसले को जमीनी स्तर पर भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

गांधी पार्क में गरजी भाजपा, खड़गे से सीधे पूछे सवाल

देहरादून के गांधी पार्क में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सीधे निशाने पर लिया। भाजपा नेताओं ने दो टूक पूछा कि केंद्र और राज्यों में दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के वास्तविक उत्थान के लिए क्या बुनियादी फैसले किए? नेताओं का आरोप था कि कांग्रेस वंचित तबकों को केवल चुनावी वोट बैंक मानती रही, जबकि उनकी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए कोई दूरगामी ढांचा खड़ा नहीं किया गया।

बाबा साहेब के सम्मान पर कांग्रेस के दोहरे मापदंड का आरोप

धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की ऐतिहासिक अनदेखी का मुद्दा भी पुरजोर तरीके से उठाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने अपने परिवार और करीबी नेताओं को आनन-फानन में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, लेकिन बाबा साहेब के योगदान को संस्थागत रूप से दबाए रखा।

उन्हें गैर-कांग्रेसी सरकार के दौर में जाकर यह सम्मान मिल सका। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, आज जो पार्टी सामाजिक न्याय का ढिंढोरा पीट रही है, उसने दशकों तक वंचित समाज को मुख्यधारा से दूर रखने का काम किया।

पूरे प्रदेश में दिखी सियासी तपिश, दिग्गज रहे मौजूद

राजधानी के इस शक्ति प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक विनोद चमोली, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता विनय गोयल, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम और धीरज भंडारी मुख्य रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : देहरादून में सड़क पर भिड़े प्राइवेट कॉलेज के छात्र, पुलिस ने 7 को दबोचा

प्रदेश स्तर पर मीडिया संयोजक रणजीत सिंह जाखी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ देहरादून तक सीमित नहीं था, बल्कि सीमांत पिथौरागढ़ से लेकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर तक सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ आयोजित हुआ। भाजपा का कहना है कि आने वाले दिनों में भी वह कांग्रेस के इस कथित राजनीतिक पाखंड को लेकर जनता के बीच जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment