7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह में बंपर इजाफा! डीए में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी की संभावना

 लोकसभा चुनाव के नतीजों बाद किसी भी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खजाने का पिटारा खुलना तय माना जा रहा है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(डीए) में 5 फीसदी का इजाफा कर सकती है।

यह काफी साल बाद होगा, जब सरकार डीए में 5 फीसदी का इजाफा करेगी, क्योंकि इससे पहले कई छमाही में कुल 4 प्रतिशत का ही इजाफा होता रहा है।

बढ़े हुए डीए का फायदा करीब 1 करोड़ परिवारों को मिलना संभव माना जा रहा है। डीए बढ़ने के बाद सैलरी चीते की तरह छलांग लगाएगी जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा।

डीए कितना प्रतिशत बढ़ेगा, अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जून के आखिरी सप्ताह तक का दावा किया जा रहा है। इससे सैलरी कितनी बढ़ेगी यह कैलकुलेशन में नीचे जान सकते हैं।

डीए बढ़ोतरी के बाद इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

नई सरकार के गठन बाद अगर महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा किया गया तो फिपर यह बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद मंथली सैलरी चीते की तरह छलांग लगाएगी।

वर्तमान में कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी अगर 60 हजार रुपये है तो 5 फीसदी डीए के हिसाब मंथली 3,000 रुपये का इजाफा किया जाएगा।

पूरे साल का हिसाब लगाएं तो 36,000 रुपये सैलरी बढ़ जाएगी। बढ़ी हुई राशि किसी बूस्टर डोज की तरह साबित होगी। इसका फायदा करीब एक करोड़ परिावारों को होना संभव माना जा रहा है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगा।

सरकार ने आधिकारिक रूप से तो अभी डीए बढ़ाने पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह तगड़ा दावा किया जा रहा है।

8th पे कमिशन पर भी होगा फैसला

सरकार साल 2024 में ही 8वें वेतन आयोग पर भी फैसला लिया जा सकता है। चर्चा है कि इसी साल 8वां वेतन आयोग का गठन किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर इसे ठीक दो साल बाद यानी 2026 में लागू कर दिया जाएगा।

इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी भी कई हजार बढ़ जाएगा। इससे पहले 2016 में आखिरी बार 7वें वेतन आयोग को लागू किया गया था। कर्मचारियों के कई संगठन 8वें वेतन आयोग पर बड़ा फैसला ले सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.