Bajaj Chetak Blue 3202: नए फीचर्स, बढ़ी हुई रेंज और आकर्षक कीमत के साथ लॉन्च

इसका नया मॉडल Bajaj Chetak Blue 3202 है। ये नया मॉडल आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह मॉडल न सिर्फ किफायती है बल्कि इसकी रेंज भी बढ़ा दी गई है।

Bajaj Chetak ने अपने पिछले Urbane वेरिएंट की जगह अब इस नए मॉडल को पेश किया है जो न सिर्फ बेहतर फीचर्स के साथ आता है बल्कि कीमत में भी ₹8,000 की बचत कराता है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में पूरी जानकारी।

Chetak Blue 3202

नए Chetak Blue 3202 में आपको पुरानी Urbane वेरिएंट के मुकाबले 137 km की बढ़ी हुई रेंज मिलती है जबकि पहले यह 126 km थी। इसके अलावा Chetak Blue 3202 की कीमत ₹1.15 लाख रखी गई है जो Urbane वेरिएंट की ₹1.23 लाख की कीमत से कम है।

Chetak Blue 3202 के नए रंग

Chetak Blue 3202 आपको चार आकर्षक रंग विकल्पों में मिलता है – मैट कोर्स ग्रे, साइबर व्हाइट, ब्रुकलिन ब्लैक, और इंडिगो मेटैलिक। इन स्टाइलिश रंगों के साथ यह स्कूटर न सिर्फ आपके सफर को आसान बनाएगा बल्कि आपको ट्रेंडिंग को भी महसूस कराएगा।

Chetak Blue 3202 के फीचर्स

Chetak Blue 3202 के फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको फोब की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप अपने स्कूटर को 30 मीटर के दायरे में खोज सकते हैं। इसके साथ ही जियो-लोकेशन फीचर के जरिए आप अपने स्कूटर की समय में लोकेशन भी देख सकते हैं। इसके अलावा Chetak ऐप आपको टैम्पर अलर्ट्स, OTA अपडेट्स, और व्हीकल हेल्थ से जानकारी भी देगा। यानी यह स्कूटर न सिर्फ स्टाइलिश और स्मार्ट है, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी आगे है।

Chetak Blue 3202 के परफॉर्मेंस

इसके परफॉर्मेंस की बात करे तो Chetak Blue 3202 की रेंज बढ़ाई गई है लेकिन इसमें 3.2 kWh की बैटरी क्षमता वही पुरानी है। इस स्कूटर को आप 650 वॉट के ऑफ-बोर्ड चार्जर के साथ करीब 5 घंटे 50 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर सकते हैं।

Chetak Blue 3202 के वैरिएंट

इसके वैरिएंट की बात करे तो Chetak Blue 3202 की बेस मॉडल की टॉप स्पीड 63 km/h तक सीमित है और इसमें सिर्फ इको मोड मिलता है। लेकिन अगर आप स्कूटर के सभी फीचर्स का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो आप TecPac किट को चुन सकते हैं। इसके साथ आपकी टॉप स्पीड 73 km/h तक हो जाती है और आपको स्पोर्ट्स मोड का भी फायदा मिलता है।

अगर आप एक स्टाइलिश, किफायती और स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो Bajaj Chetak Blue 3202 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी न सिर्फ रेंज बेहतर है बल्कि इसके फीचर्स और कीमत भी इसे एक बेहतर डील बनाते हैं। चाहे आप शहर में छोटी दूरी की सफर कर रहे हों या लंबी राइड पर जा रहे हों यह स्कूटर आपके सफर को और भी आसान और मजेदार बना देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.