Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

देश का बजट जब से पेश हुआ है तब से सोने के भाव में गिरावट जारी है, क्योंकि फाइनेंस मिनिस्टर ने अपनी बजट स्पीच में कहा कि सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी काफी कम कर दी गई है। इसका असर साफतौर पर हर दिन सोने के गिरते भाव (latest gold silver price) पर देखा जा रहा है।

क्या आपने भी ITR भरते समय की है ये गलती? जानिए आयकर विभाग क्यों भेज रहा है नोटिस

ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की (22 carat sone ka bhav) कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 71,720 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 92,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

1 किलो चांदी का भाव 

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने को बताया कि सोने के भाव में गिरावट व चांदी के भाव में उछाल देखी की गई। प्रति किलो चांदी के (Latest silver price) भाव में आज 1,000 रुपए की उछाल देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 92,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 91,000 रुपए की दर (chandi ka bhav) से बेची गई थी।

सोने के दाम गिरे धड़ाम

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम (10 gram sone ka bhav) 68,400 रुपए बिका। आज भी इसकी कीमत 68,300 रुपए तय की गई है। यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट देखी गयी है।

PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना में बड़ा अपडेट, 18वीं किस्त की तारीख हुई घोषित

वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,820 रुपए के भाव (24 carat sone ka bhav) से खरीदा। आज इसकी कीमत 71,720 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 100 रुपए की गिरावट देखी गई है।

खरीददारी के समय रखें इन बातों का ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की (gold price today) सरकारी गारंटी है।आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण (latest gold silver rates)  करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.