किसान भाइयों के लिए खुशखबरी, खेती होगी अब और आसान; जानिये केंद्र सरकार का नया फैसला

Government News : किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। मोदी सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी देने का फैसला किया है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेत के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती करें और सरकार उन्हें पहले 3 साल तक सब्सिडी देगी।

शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने ‘प्राकृतिक खेती के विज्ञान पर क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के धरती माता के सपने को पूरा करते हुए हम पूरी कोशिश करेंगे कि आने वाले समय में किसान रसायन मुक्त खेती की ओर बढ़ें ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहे।

सरकार 3 साल तक सब्सिडी देगी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को अपने खेत के एक हिस्से पर प्राकृतिक खेती शुरू करनी चाहिए।

पहले 3 साल में जब किसान प्राकृतिक खेती करेंगे तो अगर जानकारी के अभाव या किसी अन्य कारण से पैदावार कम होती है, लेकिन ऐसी स्थिति में सरकार किसानों को सब्सिडी देगी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाए गए अनाज, फल और सब्जियों से जहां किसान अधिक मुनाफा कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

प्राकृतिक खेती के फायदे

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अध्ययन के लिए देश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती दो अलग-अलग चीजें हैं और इस अंतर को समझना बहुत जरूरी है।

इसमें ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती। साथ ही यह किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई सब्जियों, फलों और अनाज को बाजार में ऊंचे दाम मिलते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.