KIA EV6 की बिक्री में भारी गिरावट! 3 महीने में सिर्फ 7 यूनिट बिकी, जनवरी में तो कोई भी ग्राहक नहीं मिला

किआ की सेल्स लिस्ट में सबसे नीचे इलेक्ट्रिक कार EV6 रही। अप्रैल में इसे सिर्फ 5 खरीदार मिले। अप्रैल 2023 में इसकी 152 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, मार्च 2023 में इसकी सिर्फ 1 यूनिट बिकी थी। इसकी डिमांड कम होने का एक बड़ा कारण इसकी कीमत भी हो सकती है। ये प्रीमियम सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61 लाख रुपए है।

किआ EV6 के पिछले 6 महीने की सेल्स की बात करें तो नवंबर 2023 में इसकी 25 यूनिट, दिसंबर 2023 में 6 यूनिट, जनवरी 2024 में 0 यूनिट, फरवरी 2024 में 1 यूनिट, मार्च 2024 में 1 यूनिट और अप्रैल 2024 में 5 यूनिट बिकीं। इस तरह इन 6 महीने के दौरान इसकी कुल 38 यूनिट ही बिकीं। यानी इसकी औसतन मंथली सेल्स सिर्फ 6 यूनिट की रही। बता दें कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 708Km तक है।

किआ EV6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

भारत में बेची जा रही ऑल इलेक्ट्रिक EV6 कार में 77.4 kWh का सिंगल बैटरी पैक लगा है। दुनियाभर में किआ की इस क्रॉसओवर की WLTP सर्टिफाइड रेंज 528Km प्रति चार्ज है। हालांकि, भारत में इम्पोर्ट किए जा रहे मॉडल ने ARAI की टेस्टिंग के दौरान सिंगल चार्ज में 708 किलोमीटर की रेंज हासिल कर ली है।

इसके RWD वैरिएंट में सिंगल मोटर लगी है, जो 229 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। वहीं, AWD वैरिएंट में डुअल मोटर दी है। ये कार 325 bhp पावर और 605 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसे 50 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 73 मिनट 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

किआ EV6 में LED DRLs स्ट्रिप, LED हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला चौड़ा एयरडैम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और ORVMs, टेललाइट्स और डुअल टोन बंपर्स दिए गए हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया दो स्पोक वाला मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल और सेंटर कंसोल पर लगा स्टार्ट-स्टॉप बटन मिलेंगे। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई कोना, MG ZS इलेक्ट्रिक से होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.