आधार कार्ड से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बातों को जान लें, वरना हो सकता है नुकसान!

Aadhar Card : आधार कार्ड आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। कोई भी सरकारी काम हो या बैंक में खाता खुलवाना हो, आज सभी में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है।

आज आधार के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता। अगर आपके पास आधार कार्ड है। लेकिन अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है।

और अगर आपने आधार अपडेट नहीं कराया है। तो आपको 14 जून से पहले आधार को फ्री में अपडेट करा लेना चाहिए।

14 जून तक फ्री में अपडेट कराएं आधार

सरकार के मुताबिक, आप 14 जून 2024 तक बिल्कुल फ्री में आधार अपडेट करा सकते हैं। लेकिन उसके बाद अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराते हैं तो आपको पैसे देने पड़ सकते हैं।

अगर आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं। तो आप UIDAI पोर्टल पर जाकर आधार अपडेट करा सकते हैं। UIDAI पोर्टल पर जाने के बाद आपको अपडेट डेमोग्राफिक डेटा पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद आप बिल्कुल फ्री में आधार अपडेट करा सकते हैं। लेकिन अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है। तो आप अपना आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं करा सकते।

क्योंकि अपना आधार ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आपका नंबर आपके आधार से लिंक होना चाहिए। अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करने के लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.