अब हर कोई खरीद सकता है फॉर्च्यूनर, कंपनी जल्द ला रही 7 सीटर मिनी मॉडल

देश के SUV सेगमेंट में टोयोटा की अपनी अलग पहचान है। कंपनी के पास फॉर्च्यूनर से लेकर अर्बन क्रूजर हाइराइडर, इनोवा क्रिस्टा, इनावो हाइक्रॉस जैसे कई मॉडल शामिल हैं। हालांकि, कंपनी के पास मिडसाइज SUV सेगमेंट में कम मॉडल हैं।

ऐसे में कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पोजीशन को मजबूत करने के लिए एक मिनी फॉर्च्यूनर लाने वाली है। इस SUV का नाम FJ क्रूजर होगा। इसे सेल्स सबसे पहले थाईलैंड में शुरू होगी। उम्मीद है कि इसी साल नवंबर तक इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।

टोयोटा मिनी फॉर्च्यूनर SUV में क्या होगा खास?

अक्टूबर 2023 में खबर आई थी कि टोयोटा एक दमदार SUV तैयार कर रही है। यह IMV प्लेटफॉर्म के संशोधित वर्जन पर बेस्ड होगी, जो हिलक्स, फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा को भी सपोर्ट करता है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल वर्तमान में थाईलैंड में हिलक्स चैंप पिकअप में किया जाता है।

नई टोयोटा SUV में बॉक्सी स्टाइलिंग और चंकी व्हील आर्च के साथ बिल्कुल नया टॉप हैट होगा। इसमें फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा के समान 2,750mm का व्हीलबेस मिलेगा। वहीं, फॉर्च्यूनर के समान यह लगभग 1,830mm चौड़ा और 1,850mm लंबा होगा, लेकिन फॉर्च्यूनर की 4,795mm की तुलना में इसकी लंबाई 4,500mm से कम होगी।

यह SUV को कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें IMV 0 प्लेटफॉर्म 2.4 से 2.8 लीटर तक के डीजल इंजन के साथ-साथ 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को भी समायोजित करता है, जिसका इस्तेमाल वर्तमान में भारत में फॉर्च्यूनर में किया जाता है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी के साथ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.