500 रुपये का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया चेक करने आसान तरीका

कई बार लोग असली और नकली नोट में फर्क नहीं कर पाते हैं और वो धोखाधड़ी का शिकार (victim of fraud)हो जाते हैं। इसलिए रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नोट से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां शेयर की है। जिसकी मदद से आप 500 रुपये के असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे। रिजर्व बैंक के अनुसार, (RBI latest updates )जाली नोट में असली भारतीय करेंसी नोट की विशेषताएं नहीं पाई जाती हैं वह संदिग्ध जाली नोट, प्रतिरूपित नोट अथवा नकली नोट होता है।

असली नोट की पहचान (identify real note)

रिजर्व ने बताया है कि 500 रुपये कई नई सीरीज के नोटों (new series notes)में महात्मा गांधी की तस्वीर और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के साइन होते हैं। नोट में देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए लाल किले की आकृति भी नजर आती है।

रिजर्व बैंक के अनुसार, नोट का बेस कलर स्टोन ग्रे है। नोट में अन्य डिजाइन और जियोमेट्रिक पैटर्न हैं। ये ओवरऑल कलर स्कीम के साथ सीरीज में है। आरबीआई के अनुसार नोट का आकार 63 मिमी x 150 मिमी ही।

थ्रेड का बदल जाता है रंग

आरबीआई के मुताबिक, 500 रुपये के नोट की कुछ विशेषताएं हैं जिन्हें आपको जरूर देखना और जानना चाहिए। नोट पर देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 500 होगा। इसके अलावा नोट में महात्मा गांधी की फोटो सेंटर में होगी। माइक्रो लेटर्स ‘भारत’ और ‘इंडिया’ होंगे। फिर ‘भारत’ और ‘RBI’ के साथ कलर शिफ्ट विंडो वाली सिक्योरिटी थ्रेट को भी चेक करना चाहिए। 500 के नोट को झुकाने पर धागे का रंग हरे से नीला हो जाता है।

ऐसे कर पाएंगे फर्क (real 500 notes)

गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ रिजर्व बैंक के गवर्नर के साइन और महात्मा गांधी की तस्वीर की दाईं ओर RBI का प्रतीक नजर आता है। नोट पर महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (500) वॉटरमार्क है। नोट के ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर बढ़ते हुए फॉन्ट में अंकों वाला नंबर पैनल है। वहीं, नोट के दाहिनी ओर अशोक स्तंभ का प्रतीक है। नोट पर स्वच्छ भारत लोगो स्लोगन भी नजर आता है। (identify real or fake notes)

500 के असली नोट पर बाईं ओर नोट की छपाई का वर्ष। फिर भाषा पैनल और लाल किले की आकृति नजर आती है।  फिर देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 500 भी नजर आता है। इन बातों का ध्यान रख आप 500 रुपये के असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.