Tata Curvv EV: सेगमेंट में पहली बार मिलेंगी ये खास सुविधाएँ, लॉन्च होने से पहले जान लें सबकुछ

Tata Curvv EV: टाटा मोटर्स अपनी अपकमिंग कर्व कूपे SUV अगले महीने 7 अगस्त को लॉन्च करेगी। इस SUV से जुड़ी कई डिटेल सामने आ चुकी है। पहले इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सितंबर में इसका ICE मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कर्व EV से जुड़ी कई डिटेल सामने आ चुकी है।

बता दें कि भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अपकमिंग सिट्रोन बेसाल्ट, मारुति eVX और हुंडई क्रेटा EV से होगा। जबकि इसका ICE वर्जन किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसे कई मिडसाइज SUV को टक्कर देगा।

Tata Curvv EV में कई सेगेमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे

टाटा कर्व (Tata Curvv EV) में कई शानदार और सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8-स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम शामिल है। यह यूनिट हुंडई क्रेटा के 10.25-इंच इंफो यूनिट से बड़ी है। इसके अलावा, कूपे SUV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जिसमें डेडिकेटेड मैप व्यू होगा। कंपनी ने इसे नेक्सन EV से लिया गया है।

टाटा सफारी की तरह कर्व में इलेक्ट्रिक टेलगेट होगा, जिसे हाई ट्रिम्स के लिए रिजर्व किया जा सकता है। यह इस फीचर्स के साथ अपने सेगमेंट में सबसे अफॉर्डेबल कार भी होगी। कूपे SUV के हाई ट्रिम्स में फ्लश-फिटेड डोर हैंडल होने की उम्मीद है, जैसा कि महिंद्रा XUV700 में देखा गया है, जो एक सेगमेंट से ऊपर का मॉडल है।

इन सभी सेगमेंट फर्स्ट ऑफर के अलावा, कर्व कूपे SUV (Tata Curvv EV) में वॉयस असिस्टेंस के साथ पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी, टाटा की iRA कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-स्टेप मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीटें, फ्रंट और रियर टाइप C-चार्जर, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, ऑल-डिस्क ब्रेक, एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और बहुत कुछ मिलेगा। इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस भी मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.