7.49 लाख की SUV पर क्यों है इतना क्रेज़? XUV 3XO का वेटिंग पीरियड जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

एसयूवी सेगमेंट की इस डिमांड को देखते हुए देसी दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने बीते 29 अप्रैल, 2024 को अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 300 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। बता दें कि मार्केट में अपडेटेड एसयूवी का नया नाम महिंद्रा XUV 3X0 रखा गया जिसे ग्राहकों का लगातार शानदार रिस्पांस मिल रहा है।

बीते महीने यानी अगस्त, 2024 में भी महिंद्रा XUV 3X0 को 9,000 नए ग्राहक मिले। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, एसयूवी की इस डिमांड की वजह से XUV 3X0 का वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ता जा रहा है जो अब अधिकतम 6 महीने तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं वेरिएंट वाइज महिंद्रा XUV 3X0 के वेटिंग पीरियड, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

यहां जानिए वेरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड

बता दें कि महिंद्रा XUV 3X0 के MX1 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा 6 महीने तक है। जबकि MX2 और MX2 प्रो पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 3 से 4 महीने जबकि डीजल वेरिएंट का 1 महीने तक है। वहीं, MX3 और MX3 प्रो पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 3 से 4 महीने जबकि डीजल वेरिएंट का 1 महीने तक है।

दूसरी ओर MX5 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 4 महीने और डीजल वेरिएंट का 1 महीने तक है। इसके अलावा, AX5 L के पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने तक है। वहीं, AX7 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने जबकि डीजल वेरिएंट का 1 महीने तक है। जबकि AX7 L पेट्रोल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड 2 से 3 महीने और डीजल वेरिएंट के लिए 1 महीने तक है।

दमदार इंजन से लैस है XUV 3X0

अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 3X0 में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110bhp की अधिकतम पावर और 200Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 117bhp की अधिकतम पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।

इसके अलावा, कार में दिया गया 1.2-लीटर TGDI टर्बो पैट्रोल इंजन 130bhp की अधिकतम पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार में ग्राहकों को ऑटोमेटिक और मैनुअल, दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कार के इंटीरियर में 10.25-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कर में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ADAS टेक्नोलॉजी के साथ 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 15.49 लाख रुपये तक जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.