भारत में बनी यामाहा की धांसू बाइक, विदेशी मॉडल से कर रही तगड़ा मुकाबला

Yamaha YZF R15 : जापान की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी यामाहा ने इंडोनेशियाई बाजार में अपनी पॉपुलर बाइक YZF-R15 का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने कुछ फीचर्स को अपडेट किया है और नए कलर ऑप्शंस भी दिए हैं।

हालांकि, बाइक के इंजन और दूसरे तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इंडोनेशिया में जो फीचर्स अब जोड़े गए हैं, वो भारत में पहले से ही मौजूद हैं।

ब्लूटूथ और कलर ऑप्शन

न्यू इंडोनेशियाई वर्जन में यामाहा ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जो भारत में पहले से ही उपलब्ध है। इस फीचर के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक्स, राइड ट्रैकिंग, सर्विस रिमाइंडर जैसे फंक्शन मिलते हैं।

इसके अलावा बाइक में एक नया ऑल-ब्लैक कलर ऑप्शन भी दिया गया है, जो पहले से मौजूद रेसिंग ब्लू, ग्रे एंड ब्लैक और ग्रे एंड सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

इंजन पावरट्रेन

बाइक में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 155cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जिसमें VVT तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये इंजन 10,000rpm पर 19bhp की पावर और 8,500rpm पर 14.2nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के फ्रंट में इनवर्टेड टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS दिया गया है।

हालांकि, भारत में बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जो इंडोनेशियाई मॉडल में नहीं है। यामाहा R15 अपने सेगमेंट में काफी अच्छी फीचर्स के साथ आती है।

इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स और 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

भारत में यामाहा R15 की कीमत 1.83 लाख रुपये से शुरू होकर 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

ये बाइक भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है और कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी की टॉप दो सेलिंग बाइक्स यामाहा FZ सीरीज और MT-15 हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.