---Advertisement---

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों को मिला सम्मान, गणेश जोशी ने दी नई नियुक्तियों पर बधाई

---Advertisement---

देहरादून, 03 जून (दून हॉराइज़न)। उत्तराखंड में धामी सरकार ने विभिन्न परिषदों में दायित्व सौंपने का सिलसिला आगे बढ़ाया है। राज्य सरकार ने गोरखा कल्याण परिषद और उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। देहरादून निवासी ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, देहरादून के ही अभिषेक शाही को गोरखा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व सैनिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऊधमसिंह नगर के कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही देहरादून के शमशेर सिंह बिष्ट को इसी परिषद में उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।

इन नई नियुक्तियों पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जताते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी देना उनके अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने हमेशा देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है और अब सेवानिवृत्ति के बाद भी उनकी ऊर्जा का लाभ राज्य के विकास में लिया जा रहा है। सरकार को भरोसा है कि दायित्व पाने वाले सभी नए पदाधिकारी अपने प्रशासनिक अनुभव से परिषदों के कामकाज को और बेहतर बनाएंगे तथा राज्यहित में प्रभावी कदम उठाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment