Flight Bomb Threat : ‘उड़ा दूंगा सबको!’ EasyJet फ्लाइट में बम की धमकी पर मचा हड़कंप

Flight Bomb Threat : लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे से ग्लासगो, स्कॉटलैंड जा रही ईज़ीजेट की फ्लाइट EZY609 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री ने बम होने की धमकी दी और जोर-जोर से “डेथ टू अमेरिका, डेथ टू ट्रंप, अल्लाहु अकबर” जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। “अल्लाहु अकबर” के नारे सुनते ही विमान में सवार यात्रियों के चेहरों पर डर साफ दिखाई देने लगा। हर कोई सहम गया और सन्नाटा छा गया।

शौचालय से निकलकर मचाया हंगामा

यह चौंकाने वाली घटना 27 जुलाई, 2025 को सुबह करीब 7:10 बजे हुई, जब विमान हवा में उड़ान भर रहा था। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड की यात्रा पर थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति विमान के पिछले हिस्से में खड़ा होकर चिल्ला रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह व्यक्ति शौचालय से बाहर निकला और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

उसने अपने हाथ ऊपर उठाए और तीन बार “अल्लाहु अकबर” दोहराया, साथ ही दावा किया कि विमान में बम है। इस धमकी से विमान में सवार सभी यात्री डर के मारे कांपने लगे। कुछ यात्रियों को पहले लगा कि शायद यह कोई मजाक है, लेकिन जल्द ही स्थिति की गंभीरता सबको समझ आ गई।

इमरजेंसी लैंडिंग और हिरासत

इस हंगामे के बाद विमान में मौजूद तीन साहसी यात्रियों ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। चालक दल ने तुरंत उसका बैग निकाला और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बम की धमकी के बाद विमान को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जैसे ही विमान जमीन पर उतरा, स्कॉटिश पुलिस पहले से ही तैयार थी और उसने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस घटना ने सभी को सकते में डाल दिया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है।

Leave a Comment