हरियाणा: टोल प्लाजा पर CRPF जवानों और कर्मचारियों में झड़प, वीडियो वायरल

हरियाणा के हिसार में दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर दिल्ली पुलिस और टोल कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा टोल क्रॉस करने को लेकर हुआ था। 

बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच की झगड़ा निपट गया है। हालांकि देर रात पुलिस ने टोल कर्मचारियों शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली।  

शनिवार लगभग 4 बजे बाडो टोल प्लाजा का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 1 मिनट 34 सेकेंड पर कई टोल कर्मी सीआरपीएफ के जवान को घसीटते हुए टोल लाइन के दफ्तर ले जा रहे है। उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं। 

 जींद से हिसार जा रहे थे

बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के संदीप कुमार ने बताया कि वह उचाना के बड़नपुर गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस में VIP सिक्योरिटी यूनिट में तैनात है। वह अपनी ड्यूटी करके एक दिन की छुट्‌टी पर अपने घर आया हुआ था।

 वह 20 जुलाई को अपने काम से हिसार जा रहा था। कार में उसके साथ चचेरा भाई अजय और ताऊ का लड़का सोनू था। अजय किसान है और सोनू CRPF में कार्यरत है।

आई-कार्ड छीनने का आरोप

नरवाना टोल क्रॉस करने के बाद वे बाडो टोल पट्‌टी टोल पर पहुंचे। उसके पास VIP सिक्योरिटी आई-कार्ड है, जो VIP के लिए है। टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी को निकलने नहीं दिया और उनके आई-कार्ड छीन लिए। अजय के साथ मारपीट व गाली गलौज की। टोलकर्मियों ने सोनू का भी आई-कार्ड छीन लिया। उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।

टोल कर्मी बोले- कार चढ़ाने की कोशिश की

उधर, बाडो पट्‌टी टोलकर्मी खेड़ी जालब निवासी अमित ने शिकायत में बताया कि कार सवारों ने शराब के नशे में टोल कर्मियों से मारपीट की और कार से कुचलने का प्रयास किया गया। टोल पर दिल्ली पुलिस का कार्ड स्वीकार नहीं किया था। युवकों ने नशे में कार चढ़ाने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस का कर्मचारी टोल कर्मियों पर कार चढ़ाने के लिए 3 बार 2 लेन में वापस आया। हालांकि टोलकर्मी बाल-बाल बच गए। 4 से 5 व्यक्तियों ने पहले टोल कर्मियों के साथ हाथापाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.