हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, आज शाम से हरियाणा में 5 दिनों तक लगातार बारिश

हरियाणा में सोमवार की दोपहर हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज शाम छह बजे तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले पांच दिन तक बारिश होती रहेगी। 

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शाम 6 बजे तक गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, रोहतक जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा और बिजली भी चमक सकती है।  फिलहाल, आसमान में बादल छाए हुए है। अगले कुछ घंटों में कभी भी बारिश हो सकती है। 

सोमवार दोपहर को यहां हुई बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। रात के समय ठंडी हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। । 

इस वजह से कम हुई बारिश 

बता दें कि अभी तक मानसून द्रोणिका दक्षिण की ओर रहने की वजह से हरियाणा में मानसूनी बारिश कम हुई है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.