हरियाणा: दुल्हन को दिए नकली गहने, गुस्साए परिजनों ने बारातियों को बनाया बंधक

हरियाणा के पलवल जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हथीन क्षेत्र के एक गांव में रविवार को नूंह से आई बारात को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। जानकारी के अनुसार वर पक्ष ने दुल्हन के लिए नकली गहने दिए थे।

नकली गहनों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में पंचायती फैसले के बाद मामले में सुलह करवाई। बारातियों को बिना दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को नूंह के गांव से बारात आई थी। ग्रामीणों ने बारात का बहुत अच्छे से स्वागत भी किया। लेकिन अचानक दुल्हे पक्ष ने कुछ मांगे रख दी। हालांकि दुल्हन पक्ष ने बारातियों की सभी डिमांड भी पूरी कर दी।

इसी बीच शादी से पहले जब दुल्हन पक्ष को दूल्हे पक्ष द्वारा दिए गए गहनों पर शक हुआ। शक को दूर करने के लिए वह हथीन सुनार के पास गए। गहने सोने के नहीं थे। नकली गहनों का पता चलते ही दुल्हन पक्ष ने दूल्हू और बारातियों को बंधक बना लिया।

शादी में खर्च हुए रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए

विवाद बढ़ने के बाद दूल्हे पक्ष ने गांव की पंचायत को बुला लिया। इसके बाद दूल्हे पक्ष ने अपनी गलती मानते हुए निकाह कराने की मांग की। लेकिन दुल्हन के घरवालों ने निकाह कराने से मना र दिया। 

लड़के वालों ने छह लाख रुपये देना स्वीकार कर लिया। साढ़े तीन लाख रुपये तो तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर ले लिए गए। बाकी रकम 17 जुलाई को देना तय हुआ। दुलहन पक्ष ने बरातियों को भोजन तो करवाया, बाकी रस्में नहीं की गई।

पुलिस ने नहीं दी गई शिकायत

हालांकि पंचायती फैसला होने के बाद किसी पक्ष ने हथीन थाने में कोई शिकायत नहीं दी। दोनों पक्षों से पूछा गया तो कोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। वे बारातियों को बंधक बनाने से भी इनकार कर रहे हैं। यह स्वीकार कर रहे हैं कि गतिरोध हुआ था, जो निपट गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.