हरियाणा में बारिश का कहर: 16 जिले अलर्ट पर, अगले 3 दिन होगी भारी बारिश

हरियाणा पर मानसून ज्यादा मेहरबान नहीं हुआ। मानसून का प्रदेश पर अच्छा असर नहीं देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन प्रदेश में जमकर बारिश होने की संभावना है। आज रात से मौसम बदल जाएगा। 

मौसम विभाग के आज करनाल, सफीदों, इसराना, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, शाहबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

मानसून ट्रफ का दक्षिण की तरफ बने रहने से प्रदेश में कम बारिश हुई। अब आने वाले दिनों में पाकिस्तान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार से मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ रही है।

उमस से तापमान बढ़ा

हरियाणा में इस बार 36 फीसदी कम बारिश हुई है। केवल 94.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 40 डिग्री पार दर्ज किया गया है।

उत्तर की तरफ बढ़ेंगी हवाएं

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से हवाएं उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे हरियाणा में बारिश 21 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ने की संभावना है।

ज्यादातर क्षेत्रों में 22 से 24 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

5 दिन मौसम में बदलाव दिखेगा

मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान के गिलगिट बालिस्तान और जेएंडके में करवट ले रहा है। इसका प्रभाव 5 पंजाब, हरियाणास हिमाचल  और राजस्थान के कुछ इलाकों पर अगले 5 दिनों तक रहने वाला है। बारिश के असर से पारा भी कुछ कम होगा। पंजाब में बारिश से तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.