शर्मनाक! यूट्यूबर पत्रकार ने मासूम लड़की को बनाया जिस्मफरोशी का शिकार, डेढ़ लाख में बिकी लड़की

हरियाणा में पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। खुद को यूट्यूब पत्रकार बताने वाली इस महिला पर जबरन जिम्फरोशी और अपहरण करने का गंभीर आरोप है। इस मामले में 26 जून 2024 को एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

डेढ़ लाख में लड़की खरीदी, करवाया धंधा 

जानकारी के मुताबिक 26 जून 2024 को सहारनपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि सहारनपुर से उसका अपहरण कर सबा खान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद सबा खान ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। युवती ने यह भी बताया कि सबा खान ने उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दीं और जबरन इस घिनौने धंधे में शामिल किया। 

खुद को यूट्यूब पत्रकार बताती है आरोपी महिला 

इस मामले में FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी सबा खान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक सबा खान खुद को यूट्यूब पत्रकार बताती है और वह एक चैनल भी चलाती हैं। इसी की आड़ में उसने अवैध धंधे, जिनमें जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण शामिल हैं, संचालित किए हुए थे।

फिलहाल सबा खान अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक उसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड की मांग की जाएगी। इसके साथ ही सबा खान से गहनता से पूछताछ की जाएगी। ताकि इस मामले के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.