हरियाणा में दिल दहलाने वाला हादसा, कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसी; तीन घायल

हरियाणा के रोहतक में भीषण हादसा हो गया। यह हादसा जेएलएन नहर के पास हुआ। यहां एक ऑल्टो का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार गाड़ी झोपड़ी में जा घुसी। झोपड़ी में एक बच्चा और महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू नहर पर बोहर गांव की तरफ शनिवार को पटरी पर सोनीपत की ओर से आई एक ऑल्टो कार चालक का संतुलन खराब हो गया। जिसके बाद गाड़ी पलटकर एक झोपड़ी में जा घुसी। 

हादसे में बुजुर्ग महिला प्रेम, धर्मवीर व अनिल समय तीन लोग घायल हो गए और उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायलों की हालत अभी सामान्य है। उधर, आरोपी चालक मौके पर कर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.