How To Check Pure Ghee: क्या आपका घी है असली या नकली? जानिए कैसे करें टेस्ट

बाजार में मिलने वाले देसी घी में मिलावट का पता घऱ में किया जा सकता है। लेकिन जानना जरूरी है कि आखिर मिलावट से बचने के लिए किस तरह के देसी घी को मार्केट से खरीदें और इन नकली घी में किन चीजों की मिलावट होती है। जिससे बचा जा सके।

नकली घी में होती है इन चीजों की मिलावट

  • अक्सर नकली घी की मिलावट करने वालों को पकड़ा जाता है। जिससे पता चलता है कि नकली घी बनाने के लिए वो किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं। नकली घी बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • वनस्पति तेल की मिलावट नकली घी में सबसे ज्यादा की जाती है। ये सस्ता होता है और घी की तरह ही नजर आता है।
  • पाम ऑयल काफी सस्ता होता है और नकली घी बनाने में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है।
  • केमिकल मिलाकर भी नकली घी तैयार किया जाता है।
  • नकली महक डालकर घी को असली बनाया जाता है।
  • कोलतार की भी मिलावट घी में की जाती है।
  • इसके साथ ही कई सारी न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ शहरों में जानवरों की चर्बी को पिघलाकर उससे भी घी बनाया जाता है।
  • बाजार से देसी घी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • सेहतमंद रहने के लिए देसी घी खाना है तो कोशिश करें कि घर में ही बनाकर तैयार करें। अगर बाजार से देसी घी खरीदना है तो हमेशा इन बातों का ध्यान रखें।
  • घी हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें।
  • देसी घी खरीदते समय उस पर छपे लेबल को जरूर पढ़ें। लेबल पर जरा भी शक हो तो फौरन उसे छोड़ दें।
  • हमेशा एफएसएसएआई से अप्रूव देसी घी को ही खरीदें।
  • इसके अलावा लोकल ब्रांड और सस्ते घी के चक्कर में ना पड़ें।

नकली घी की पहचान कैसे करें

नकली घी को पहचानने के लिए घर में ही कुछ तरीके अपनाएं जा सकते हैं। शुद्ध घी का स्वाद और महक नकली घी से बिल्कुल अलग होता है और नकली घी को महक से आसानी से पहचाना जा सकता है।

दानेदार घी

शुद्ध देसी घी को जब ठंडा किया जाता है तो ये दानेदार हो जाता है।

स्मोकिंग प्वाइंट

शुद्ध देसी घी का स्मोकिंग प्वाइंट ज्यादा होता है। आसानी से देसी घी नहीं जलता। एफएसएसएआई के मुताबिक अगर घी में स्टार्च की मिलावट है तो किसी कांच की गिलास में एक चम्मच घी को डालें और उसमे एक से दो बूंद आयोडीन डाल दें। घी अगर मिलावटी होगा तो तुरंत रंग बदल जाएगा।

[How to check pure ghee at home, Ghee Testing Kit, How to check ghee purity at home in Hindi, how to check adulterated desi ghee, How to check Amul ghee is original, नकली घी की पहचान कैसे करें, नकली घी में क्या मिलाया जाता है, घी खरीदते समय क्या सावधानी रखें]

Leave A Reply

Your email address will not be published.