अंडरआर्म्स में सूजन: सामान्य समस्या या गंभीर बीमारी? जानिये कारण, लक्षण और उपचार

दरअसल, अंडरआर्म्स में सूजन पूरी जगह ना होकर अक्सर गांठ के रूप में होती है। इस गांठ के होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर गांठ लगातार कई हफ्तों तक बनी हुई है, तो इसके बारे डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। जानें आर्मपिट की गांठ के कौन से हो सकते हैं कारण।

इंफेक्शन के कारण

कई बार अंडरआर्म्स पर हुईं गांठे बुखार, इंफेक्शन या फिर सूजन की वजह से हो जाती है। या फिर उस खास जगह पर फोड़ा, हीमाटोमा या फिर सिबेशियस सिस्ट भी हो सकता है।

रोमछिद्रों की सूजन

फॉलिकुलिटिस जो रोमछिद्रों की सूजन है। इसमे जो बालों के पोर्स होते हैं स्किन पर होने वाले रोएं को स्किन के अंदर जाने से रोकते हैं। जिसकी वजह से छोटे दाने हो जाते हैं। ये दाने लाल या मवाद भरे पीले रंग के हो सकते हैं। जिनकी वजह से सूजन हो जाती है। इस तरह की प्रॉब्लम अक्सर अंडरआर्म्स के बाल हटाने की वजह से हो जाती है।

मोटापे की वजह से

मोटापे की वजह से कई बार आर्मपिट में सूजन आ जाती है। इस सूजन का कारण हाइड्रेडेनाइटिस सपुराटिवा के कारण होता है। जिसमे पसीने के ग्लैंड्स में सूजन आ जाती है। इस सूजन की वजह से गांठ, स्किन में लालपन, जलन और बहुत ज्यादा पसीना निकलना होता है।

लिम्फैडेनाइटिस

लिम्फ नोड में सूजन को लिम्फैडेनाइटिस कहते हैं। इस में आर्मपिट में सूजन हो जाती है। जिसका कराण वायरल, बैक्टीरिया, फंगल या इंफेक्शन होता है। जिसकी वजह से आर्मपिट के साथ ही शरीर के दूसरे अंगों में जो इस सूजन से जुड़े होते हैं। वहां भी दर्द होता है।

ब्रेस्ट कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर का भी एक शुरुआती लक्षण आर्मपिट में गांठ हैं। जिसमे ब्रेस्ट के अलावा बगल के एरिया में सूजन और गांठ दिखती है। जो कई बार हाथों तक दर्द को बढ़ा देती है। इसलिए ऐसी किसी गांठ को डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

लिम्फोमा

अगर अंडरआर्म्स की सूजन लगातार बनी हुई है तो इसका कारण लिम्फ नोड में सूजन होती है। जो एक तरह का कैंसर होता है। जिसकी वजह से अंडरआर्म्स में सख्त गांठ बन जाती है। ये गांठ अक्सर आसानी से सही नहीं होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.